Top 5 Sedan Rs. 1.2 लाख तक के Highest GST 2.0 Benefits के साथ

GST rates में कमी के साथ, Mass-market sedans को कीमत में Rs. 1.2 लाख तक का महत्वपूर्ण प्राइज रिडक्शन मिलता है

Image : Car and Bike

SUV ग्राहकों की टॉप चॉइस बनी हुई है फिर भी Sedan इंडियन मार्किट में एक स्थिर गति से बेचना जारी रखते हैं। GST दरों में कमी के साथ, सेडान सेगमेंट महत्वपूर्ण मूल्य कटौती से लाभान्वित होता है। Sub-4-meter सेगमेंट पर टैक्स फ्लैट 18% GST आता है, जबकि 4 meter से अधिक की सेडान और जिस इंजन क्षमता 1500cc से अधिक नहीं होती है उसपर अब 40% GST लगाया जाता है। इस आर्टिकल में, हम हाईएस्ट GST 2.0 लाभों के साथ Top 5 sedans को देखेंगे।

1. Honda Amaze

Image : HT Auto

Latest 3rd generation Amaze को Rs. 1.2 लाख तक की उच्चतम कीमत में कटौती मिलती है, जो top-spec ZX CVT वैरिएंट के लिए है। कॉम्पैक्ट सेडान के मैनुअल ट्रांसमिशन ट्रिम्स को GST बेनिफिट्स के साथ Rs. 85,000 तक का लाभ हो सकता है। Amaze की नई प्राइज रेंज Rs. 7.41 लाख से शुरू होकर Rs. 10 लाख (Ex-showroom) तक जाती है।

Also Read : भारत में जल्द ही लांच होने वाली 3 Upcoming Maruti Suzuki & Toyota SUVs

2. Toyota Camry

Image : The Financial Express

Toyota Camry इंडियन मार्किट में उपलब्ध सबसे एलिगेंट सेडान में से एक है। इस Hybrid sedan को नए GST rates के साथ Rs. 1.02 लाख की कीमत में कटौती मिली। Camry एक स्ट्रांग हाइब्रिड पावरट्रेन द्वारा संचालित है और दो वेरिएंट में आती है – Elegance और Spring edition। Toyota Camry की नई कीमत Rs. 47.48 लाख (Ex-showroom) है।

3. Maruti Suzuki Dzire

Image : HT Auto

Dzire अभी के समय में इंडियन मार्किट में सबसे अधिक बिकने वाली सेडान है। Top-spec ZXi Plus AMT वेरिएंट के लिए कॉम्पैक्ट सेडान पर Rs. 88,000 का प्राइज में रिडक्शन हुआ है। दूसरी ओर, मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट में Rs. 85,000 तक की बचत होगी। Dzire की कीमत अब Rs. 6.26 लाख से Rs. 9.31 लाख (Ex-showroom) तक की रेंज में होगी।

Also Read : Honda City Hybrid का प्राइस भारत में Rs. 95,000 से कम हुआ

4. Tata Tigor

Image : carandbike

Tata Tigor पेट्रोल और CNG फ्यूल ऑप्शन दोनों में उपलब्ध है। नए GST rates के साथ, आप कॉम्पैक्ट सेडान पर Rs. 81,000 तक बचा सकते हैं। XZ Plus Lux CNG और XZA Plus CNG वेरिएंट को उच्चतम मूल्य में कटौती मिलती है। Tigor की प्राइज रेंज Rs. 5.49 लाख (Ex-showroom) से शुरू होती है।

5. Hyundai Aura

Image : The Economic Times

Aura के टॉप-ऑफ-द-लाइन SX Plus AMT वेरिएंट में Rs. 76,000 का हाईएस्ट प्राइज रिडक्शन हुआ है। मैनुअल ट्रांसमिशन लाइन-अप में  SX (O) trim के लिए Rs. 74,000 का मैक्सिमम प्राइज कट हुआ है। S CNG और S Corporate CNG ट्रिम्स को Rs. 70,000 से अधिक की बचत के साथ खरीदा जा सकता है। GST rates में कमी के बाद, Hyundai Aura की कीमत Rs. 5.98 लाख (Ex-showroom) से शुरू होती है।

Also Read : GST 2.0: Hyundai Venue Base model अब Rs. 1.38 लाख के लाभ के साथ उपलब्ध है

Leave a Reply